जमुई में घोरपारण स्टेशन से पांच मेमू ट्रेनों सहित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हटाने का निर्णय

जमुई, 5 सितम्बर (अशोक “अश्क) रेलवे ने पूर्व रेलवे के घोरपारण स्टेशन से पांच मेमू ट्रेनों और एक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव (स्टॉपेज) हटाने का बड़ा निर्णय लिया है। सीपीटीएम कोलकाता द्वारा जारी पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार 08 अगस्त से इन ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव समाप्त कर दिया जाएगा। जिन ट्रेनों का ठहराव हटाया जा रहा है, उनमें 13029 अप हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस, 63565 अप जसीडीह – झाझा मेमू, 63509 अप बर्द्धमान – झाझा मेमू, 63510 डाउन झाझा – बर्द्धमान मेमू, और 63572 डाउन मोकामा – जसीडीह मेमू शामिल हैं।


घोरपारण स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव हटाने की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों गांवों के लोग मायूस और चिंतित हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है और इसे अपने पूर्वजों की विरासत के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि यह स्टेशन क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों के लिए रेलवे सुविधा का एकमात्र माध्यम है, जिसे बंद करने का निर्णय बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस स्टेशन पर टिकट काउंटर की भी मांग की है, जिससे उनकी यात्रा और भी सुविधाजनक हो सके।
वर्ष 2022 में तत्कालीन वरिष्ठ खंड अभियंता वाणिज्य गौतम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम घोरपारण स्टेशन पर सर्वे कार्य के लिए पहुंची थी। इसमें यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार, उपस्कर निरीक्षक अनिल कुमार दास, वरिष्ठ अभियंता मनीष कुमार, बिजली अभियंता नितेश कुमार और स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश शामिल थे। टीम ने स्थानीय जरूरतों और संभावनाओं का आकलन किया था। अब इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

More From Author

जीएसटी दरों में कटौती : आम आदमी को राहत बढ़ेगी क्रय क्षमता मिलेगी अर्थव्यवस्था को गति – डॉ. विजय कुमार गुप्ता

बिहार बनेगा अगला ईवी निवेश केंद्र: बिहार ईवी निर्माण कॉन्क्लेव में माननीय उद्योग मंत्री श्री नितिश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:54 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Light rain shower
Humidity: 73 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 55%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.96 mm 56% 5 mph 77% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 13 mph 67% 999 mb 0 cm