जयमाल मंच पर खूनी खेल: एकतरफा आशिकी में दुल्हन को मारी गोली, खुशियों की शहनाई बनी जान की दुश्मन

बक्सर, 25 फरवरी (विक्रांत) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में खुशी का माहौल उस समय चीख-पुकार में बदल गया, जब जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने दुल्हन को गोली मार दी।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों व ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर से बारात चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे।

इसी दौरान मुंह बांधे एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता नंद जी मल्लाह, को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

घायल दुल्हन को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक एकतरफा प्रेम करता था और पहले भी शादी का विरोध जता चुका था। मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शादी समारोह में शामिल लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। दुल्हन को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More From Author

समस्तीपुर से PK का हुंकार: ‘वादे पूरे करो, वरना गद्दी छोड़ो’, सरकार को दी सीधी चेतावनी

होली-ईद पर अलर्ट: डीजे बैन, होटल चेकिंग और बाइक पेट्रोलिंग, प्रशासन का सख्त एक्शन प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:23 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 54 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 13% 1 mph 56% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 4 mph 63% 1006 mb 0 cm