
पूर्णिया:-19 अगस्त(राजेश कुमार झा)जीएमसीएच में डाक्टरों से गाली गलौच, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ की एक तथाकथित यूट्यूबर नेता ने इस मामले में एक विवादास्पित बोल से पूरे माहौल को और गर्म कर दिया है.बताते चलें कि जब से जीएमसीएच पूर्णिया प्रकरण मामले यूट्यूबरों पर कारवाई होने की खबर चल रही थी. तभी से तथ्यहीन एवं भ्रामक खबर चलाने वाले सभी यूट्यूबरों की सांसे थमी हुई थी.सभी कारवाई के डर से डरे हुए थे.इसी बीच यूट्यूबर ने अपने एक तथाकथित नेता के साथ मीटिंग रख कर मामले को और तूल दे दिया.नेता ने सभी यूट्यूबर को हिम्मत देते हुए कहा कि चिंता मत करो,कुछ नहीं होगा.जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक सब कुछ मेरी मुट्ठी में है.किसी को कुछ नहीं होगा.जाओ सब अपना अपना काम करो.

