चाय की चुस्की,पान की मिठास,गरम गरम कचड़ी की महक एवं खैनी की ताल ठोकते बुजुर्ग, चुनावी चौपाल में आज हम आपको बताने जा रहे है सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बनमनखी की जनता का मिजाज जनसुराज की इंट्री या नोइंट्री

पूर्णिया (राजेश कुमार झा) कहीं चाय की चुस्की तो कहीं पान की मिठास,कहीं गरम गरम कचड़ी की महक तो कहीं हाथ में खैनी की ताल ठोकते हुए बुजुर्ग के साथ बिफोरप्रिंट डिजिटल अपनी इस चुनावी सफर में पूरे बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर,क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं अपनी दावेदारी रखने वाले उम्मीदवार को जनता के मिजाज से रूबरू करा रहे है.

आज इसी कड़ी में हम आपको पूर्णिया जिले के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बनमनखी की जनता के मिजाज से रूबरू कराते है. बताते चलें कि ये विधानसभा क्षेत्र को यूं तो बीजेपी का गढ़ कहा जाता है.लेकिन पिछले 2024 के लोकसभा चुनाव में ये मिथक भी टूट गई.बीजेपी का भ्रम भी टूट गया.जो बीजेपी इस विधानसभा क्षेत्र को अपना गढ़ मानती थी.उसी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को पूरी तरह नकार दिया.इसलिए अब ये सीट को बीजेपी का गढ़ कहना पूरी तरह ठीक नहीं है.ये यहां की जनता का मिजाज बोल रहा है.दूसरी तरफ महागठबंधन ने इस सुरक्षित सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी प्लानिंग के तहत पंचायत एवं गांव स्तर पर छोटी छोटी बैठक के रास्ते अपनी आवाज जनता को पहुंचा रही है.जिससे जनता अभी ये सोच रही है कि टिकट किसे मिलता है.यूं तो वर्तमान बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के खिलाफ एंटी इनकंबेंशी काम कर रही है.

जनता को अगर कोई अच्छा विकल्प मिल जाता है तो रिजल्ट भी बदल सकता है. बीजेपी अगर वर्तमान का टिकट काटती है और किसी दूसरे चेहरे की मौका देती है तो फिर रिजल्ट भाजपा के हाथों से छिनना थोड़ा मुश्किल होगा. दूसरी तरफ बिहार की राजनीत में नई इंट्री मारने वाली जनसुराज को लेकर लोगों में कोई खास उत्साह नहीं देखने को मिला.वहां की जनता जनसुराज को कोई खास नोटिस नहीं दे रही है.

More From Author

जीएमसीएच प्रकरण मामले में तथाकथित यूट्यूबर नेता का विवादास्पित बोल…चिंता मत करो,कुछ नहीं होगा… पुलिस एवं प्रशासन सब मुट्ठी में है…पढ़ें पूरी खबर

प्रकरण मामले में 8 यूट्यूबर के वीडियो क्लिप पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री को भेजे वीडियो क्लिप बढ़ सकती है यूट्यूबर की मुश्किलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:00 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 81 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.59 mm 41% 2 mph 84% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 10% 2 mph 75% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 1 mph 58% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm