जेल से निकले ‘बाहुबली’ विधायक, विधानसभा में डाला वोट, किया 5 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा

पटना, 16 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार को विधानसभा में मतदान के दौरान उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने विधानसभा पहुंचे। पुलिस की निगरानी में पहुंचे अनंत सिंह ने मतदान किया और मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा करते हुए कहा कि एनडीए राज्यसभा की सभी पांचों सीटें जीतने जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में है और वे पूरी मजबूती के साथ एनडीए का समर्थन कर रहे हैं।

विधानसभा परिसर में पहुंचते ही अनंत सिंह ने मीडिया के सामने विक्ट्री का साइन भी दिखाया। मतदान के बाद वे तुरंत पुलिस सुरक्षा में वापस बेऊर जेल लौट गए। जेल से बाहर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में लंबित है और कब रिहाई होगी, इस पर अभी कुछ भी तय नहीं है।मुख्यमंत्री पद को लेकर जब उनसे निशांत कुमार के नाम की चर्चा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा और वे जो भी निर्णय लेंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा।

वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर अनंत सिंह ने साफ कहा कि अब वे भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे।दरअसल, एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में अनंत सिंह की ओर से याचिका दायर कर मतदान की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि उन्हें कड़ी सुरक्षा में विधानसभा ले जाकर वोट डलवाया जाए और फिर वापस जेल भेज दिया जाए। राज्यसभा चुनाव में कड़े गणित के बीच हर वोट की अहमियत बढ़ गई है।

More From Author

ईरान पर नहीं होगा हमला: इस्राइल के राजदूत का बड़ा बयान, कहा– जनता बदले हालात तो बदलेगी सरकार

डुमरांव में माले का शक्ति प्रदर्शन, तीसरे नगर सम्मेलन में बनी 21 सदस्यीय कमिटी, कृष्णा राम बने नगर सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:38 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 33°C
Overcast
Humidity: 55 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 97%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 1 mph 55% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 11% 2 mph 58% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm