जोहानसबर्ग में विमान दुर्घटना, पायलट प्रशिक्षण के दौरान रांची के पीयूष की दर्दनाक मौत

पटना, 13 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग शहर में पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले 22 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट पीयूष पुष्प की मौत हो गई। पीयूष, रांची के अरगोड़ा स्थित लाजपत नगर, कटहल मोड़ के निवासी थे और जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टी.एन. साहू के पुत्र थे।


जानकारी के अनुसार, पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट प्रशिक्षण ले रहे थे। शुक्रवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पीयूष की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही रांची में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्र और स्कूल के शिक्षक इस हृदयविदारक खबर से गहरे सदमे में हैं। प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी और विमानन क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर समर्पित पीयूष को उनके शिक्षक अनुशासित, ऊर्जावान और प्रेरणास्पद छात्र के रूप में याद कर रहे हैं।
भारतीय दूतावास की मदद से पीयूष के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि जैसे ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होंगी, पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा।
यह दुर्घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

More From Author

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: व्यय प्रेक्षकों की अध्यक्षता में जिले के प्रवर्तन एजेंसियों की समन्वय बैठक आयोजित निर्वाचन व्यय व अनुश्रवण को सशक्त के निर्देश

राजीव कुमार अग्रिम जमानत मामला: छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:01 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 53 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 1% 10 mph 42% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 6 mph 51% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 1% 3 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 6 mph 15% 993 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 22% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 15 mph 41% 998 mb 0 cm