ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर फिर साधा निशाना, कहा– “अगर पत्नी मान लें तो नहीं लड़ूंगी चुनाव”

दिल्ली, 9 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और लोकसभा चुनाव लड़ चुके पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद अब सार्वजनिक मंचों और मीडिया तक पहुंच चुका है। 8 अक्टूबर को पवन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उसी दिन ज्योति सिंह ने भी प्रेस के सामने अपना पक्ष रखते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और जनता से पवन सिंह से सवाल पूछने की अपील की।


ज्योति सिंह ने कहा, “अगर पवन जी मुझे पत्नी रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं राजनीति नहीं करूंगी। चुनाव नहीं लड़ूंगी। लेकिन अगर उन्होंने इंकार किया, तो मजबूरन उनका सामना करना पड़ेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों से उनकी बातचीत चल रही है और वह कराकाट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं।
ज्योति सिंह ने दावा किया कि जब पवन सिंह ने उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार में बुलाया, मांग में सिंदूर भरा, और अपने घर में रखा, तब कोर्ट में मामला लंबित था। उन्होंने सवाल उठाया, “तब कोर्ट केस की चिंता नहीं थी, तो अब क्यों है?”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति ने पवन के भाई रानु सिंह संग बातचीत की ऑडियो भी सुनाई, जिसमें उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने कहा, “मैं अब भी कोशिश कर रही हूं बात करने की, लेकिन पवन जी फोन नहीं उठाते, और परिवार से अपमान मिलता है।”
राजनीति को लेकर उन्होंने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा, “जो खुद 15 साल से पार्टी में हैं और अब तक टिकट नहीं मिला, वो मुझे टिकट कैसे दिलाएंगे?”
ज्योति सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मेरी तरफ से पवन जी से पूछिए – जब उन्होंने मुझे पत्नी की तरह स्वीकार किया, तब कोर्ट केस की बात क्यों नहीं की?”
इस पूरे मामले ने पर्सनल विवाद को राजनीतिक मोड़ दे दिया है और आने वाले समय में यह और तूल पकड़ सकता है।

More From Author

तालिबान विदेश मंत्री की भारत यात्रा से पहले कूटनीतिक दुविधा: झंडे को लेकर मचा ऊहापोह

मुंबई एयरपोर्ट पर 34 करोड़ की ड्रग तस्करी नाकाम, थाईलैंड से ला रहे थे हाई-क्वालिटी गांजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:05 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 36°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 21% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 19% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 1% 6 mph 25% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 1% 8 mph 46% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 6 mph 29% 998 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 995 mb 0 cm