ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना, 09 नवम्बर (पटना डेस्क) मुजफ्फरपुर के बोचाहां थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनगर बाजार में शनिवार देर शाम दो बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात लूट लिए। जानकारी के अनुसार सरफुद्दीनपुर निवासी राजीव रंजन कुमार अपने पिता और भाई के साथ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। सोना-चांदी के जेवर दो झोले में पैक किए गए थे, जिनमें से एक झोला सेफ में और दूसरा काउंटर पर रखा था। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और जेवर देखने के बहाने बातचीत करने लगे। मौका मिलते ही उन्होंने काउंटर पर रखा झोला उठाया और भागने लगे।


दुकानदार के पिता ने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट कर उसे छुड़ा ले गया। इस झड़प में दुकानदार के पिता को हल्की चोटें आईं। झोले में करीब 60-70 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया, सब-इंस्पेक्टर अन्नपूर्णा कुमारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान और उनके फरार होने के रूट का पता लगाया जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

More From Author

दलीय वोट विवाद को लेकर भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल यादव द्वारा भाजपा को वोट देने पर उत्पन्न हुआ विवाद किया किया हमला

गंगा स्नान के दौरान मिला नवजात को बीमार पड़ने पर अस्पताल लाई महिला से दत्तक संस्थान ने बच्चे को संरक्षण में लिया सात बेटियों के बाद मिले नवजात को मान रही थी गंगा मईया का वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:11 pm, May 7, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm