टैरिफ में राहत, निवेश की शर्त, ट्रंप की ‘डील पॉलिटिक्स’ में जापान से 550 अरब डॉलर की मांग

US President Donald Trump takes part in a signing ceremony in the President’s Room following the inauguration ceremony at the US Capitol on January 20, 2025, in Washington, DC. (Photo by Melina Mara / POOL / AFP)

नई दिल्ली, 18 फरवरी (अशोक “अश्क”) अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भले ही कई देशों के साथ ट्रेड डील कर टैरिफ में कटौती की हो, लेकिन इसकी कीमत अब भारी निवेश के रूप में वसूली जा रही है। इस नई रणनीति का पहला बड़ा उदाहरण जापान बना है।हालिया समझौते में ट्रंप प्रशासन ने जापान से अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश की शर्त रखी थी। मंगलवार को प्रशासन ने खुलासा किया कि जापान तीन प्रमुख अमेरिकी प्रोजेक्ट्स में 36 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग करेगा। इनमें टेक्सस की ऑयल एक्सपोर्ट फैसिलिटी, जॉर्जिया का इंडस्ट्रियल डायमंड प्लांट और ओहियो का नेचुरल गैस पावर प्लांट शामिल हैं।

ट्रंप ने जापानी सामान पर टैरिफ घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बदले जापान को अमेरिकी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश करना होगा। कॉमर्स सेक्रेटरी Howard Lutnick के मुताबिक ओहियो में बनने वाला 33 अरब डॉलर का पावर प्लांट अमेरिका का सबसे बड़ा नेचुरल गैस आधारित संयंत्र होगा, जो सालाना 9.2 गीगावॉट बिजली पैदा करेगा। इस परियोजना का संचालन SB Energy करेगी, जो SoftBank Group की सहायक कंपनी है।इसके अलावा टेक्सस के तट पर स्थित Texas GulfLink डीपवाटर क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट में 2.1 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से हर साल 20 से 30 अरब डॉलर का कच्चा तेल निर्यात होने की उम्मीद है।

जॉर्जिया में सिंथेटिक इंडस्ट्रियल डायमंड प्लांट का निर्माण भी जापानी निवेश से होगा। यह प्लांट Element Six संचालित करेगी, जो De Beers Group का हिस्सा है। 600 मिलियन डॉलर की इस परियोजना से अमेरिका की सिंथेटिक डायमंड ग्रिट की 100% मांग पूरी होगी, जिससे चीन पर निर्भरता घटेगी।टैरिफ में राहत के बदले निवेश की यह शर्त ट्रंप की नई आर्थिक कूटनीति को दर्शाती है। जहां सौदा बराबरी का नहीं, बल्कि रणनीतिक लाभ का है।

More From Author

राज्यसभा की 37 सीटों पर महासंग्राम का ऐलान, 16 मार्च को होगा मतदान, सियासी सरगर्मी तेज

विधानसभा तक शराब की डिलीवरी, बजट सत्र में गूंजा सनसनीखेज दावा, सदन में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:17 am, Jun 21, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 20% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm