डाकघर हुआ डिजिटल, यूपीआई से खुले सेवाओं के नए द्वार

समस्तीपुर, 18 दिसंबर (राजेश झा) डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारतीय डाक विभाग ने देशभर के डाकघरों में यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया है। समस्तीपुर डाक प्रमंडल के सभी प्रधान, उप एवं शाखा डाकघरों में अब ग्राहक स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम समेत अन्य सेवाओं का भुगतान नकद के बजाय यूपीआई के माध्यम से कर सकेंगे।

यह सुविधा डाक विभाग के आईटी 2.0 मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है, जिसमें डायनामिक क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। ग्राहक गूगल पे, फोनपे, भीम सहित किसी भी यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों और नकद लेन-देन की परेशानी से राहत मिलेगी, खासकर ग्रामीण इलाकों में।डाक अधीक्षक रोबिन चंद्र ने बताया कि अगस्त 2025 से शुरू यह प्रक्रिया अब पूरी तरह लागू हो चुकी है, जिससे लेन-देन तेज और पारदर्शी हुआ है। ग्राहकों को रियल टाइम ट्रैकिंग व एसएमएस अपडेट की सुविधा भी मिल रही है।प्रधान डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही पत्र बुकिंग सुबह 7 से रात 7 बजे तक उपलब्ध है। इस पहल से समस्तीपुर में डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन को नई गति मिलेगी।

More From Author

ममतामयी मां की दानगाथा: स्वर्ण कंगनों से शिक्षा संस्थानों तक, धरिक्षणा कुंअरि आज भी इतिहास में अमर

कुहासे की मार से थाने रेल के पहिए, समस्तीपुर मंडल में ट्रेनों का बुरा हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:11 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 1002 mb 0 cm