बक्सर, 3 सितम्बर (विक्रांत) बिहार रेड रन द्वारा पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डी के कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र सोनु कुमार ने पूरे बिहार में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया। एनएसएस के छात्र सोनू कुमार को मेडल सहित 7500 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई है ।

महाविद्यालय की नव पदस्थापित प्राचार्या प्रोo वीणा कुमारी ने कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ० रमेश कुमार यादव के साथ मिलकर चयनित स्वयंसेवक का उत्साहवर्धन किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही सोनु कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर नागालैंड में चयनित होने की अग्रिम शुभ कामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर
महाविद्यालय के शिक्षको में तत्कालिन प्राचार्य डाॅ. राजू मोची ,डाॅ. उषा रानी, डा अरबाब खां,डाॅ. पूनम मौर्या,डाॅ. रविरंजन, खेल कूद शिक्षक अजित कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने हर्ष जाहिर करते हुए छात्र सोनू सहित एनएसएस प्रभारी को बधाई दी है।

