डुमरांव के विकास की गूंज: ऐतिहासिक शहर को मिल रहा नया स्वरूप – विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह

बक्सर, 23 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव के लोकप्रिय विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डुमरांव के समग्र विकास की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और जनांदोलनों के दम पर डुमरांव हमेशा अग्रणी रहा है, और अब विकास कार्यों के जरिए यह शहर एक नया इतिहास रच रहा है।


विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से डुमरांव की मुख्य सड़क सहित कई प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है और अब ये परियोजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। जिन सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है उनमें थाना से शक्ति द्वार, सफाखाना रोड, जंगली शिवजी रोड और पश्चिमी गुमटी पर रेल ओवर ब्रिज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दशहरा से पहले ही डुमरांव की मुख्य सड़क को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही, शहर की सुंदरता भी निखरेगी।
विधायक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार सरकारी उपेक्षा और बाधाओं के बावजूद, जनता के सहयोग से वे इन योजनाओं को स्वीकृति दिलाने और लागू कराने में सफल रहे हैं। उन्होंने इसे डुमरांव की जनता की जीत और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति बताया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि डुमरांव को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए उनका संघर्ष और सेवा निरंतर जारी रहेगा।

More From Author

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए समस्तीपुर के राहुल कुमार हुए सम्मानित

समस्तीपुर में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकिंग योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:57 am, Nov 5, 2026
temperature icon 20°C
Smoky haze
Humidity: 71 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 1%
Visibility: 3.8 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 62% 1017 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 4% 5 mph 46% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 40% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 3% 6 mph 54% 1014 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
18°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1017 mb 0 cm