बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सोमवार को इण्डिया महागठबंधन की ओर से कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, भाकपा माले प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह, वीआईपी नेता प्रभुनाथ चौधरी, भाकपा माले जिला सचिव नवीन कुमार, सीपीआई जिला सचिव जितेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता दशरथ प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

कन्वेंशन में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, वीआईपी, सीपीआई और सीपीएम के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के समर्थन में जोरदार अभियान चलाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाकपा माले प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सतेंद्र यादव, शारदा यादव, नागेंद्र सिंह, बीरेंद्र मुखिया, मनोज ठाकुर, मुन्ना खां, दिलीप यादव, अंकित यदुवंशी, कन्हैया पासवान सहित सैकड़ों स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गठबंधन की मजबूती और एकता का प्रदर्शन देखने को मिला।

