तीन दर्जन से ऊपर मामलों का मोस्टवांटेड तीन लाख का इनामी मनीष कुशवाहा को एसटीएफ ने सीवान से दबोचाहत्या, लूट, राहजनी, डकैती, पुलिस से मुठभेड़ और रंगदारी के 28 से ऊपर मामलें विभिन्न थानों में दर्ज

गोपालगंज, 27 सितम्बर (निज संवाददाता) जिले के विशंभरपुर थाने के निरंजना गांव निवासी व तीन लाख का इनामी कुख्यात मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ व जिले की पुलिस ने सीवान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। मनीष पर हत्या,लूट,रंगदारी,बमबारी,पुलिस मुठभेड़ सहित 28 से ऊपर मामलें जिले व अन्य जिलों के थानों में दर्ज हैं। हलाकिं पुलिस पूछताछ के साथ हथियार बरामदगी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस व एसटीएफ पिछले सात सालों से मनीष कुशवाहा की तलाश कर रही थी। बिहार पुलिस ने उसके ऊपर तीन लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी अवधेश दीक्षित ने मनीष कुशवाहा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उससे अभी पूछताछ चल रही है। अपराधिक मामलों को भी खंगाला जा रहा है।


मनीष कुशवाहा की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद व्यवसायियों के अलावा जिले की पुलिस को बड़ी राहत मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई और सफलता मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर मनीष कुशवाहा पर हत्या,लूट,रंगदारी,बमबारी,पुलिस पर हमला,पुलिस से मुठभेड़ सहित 28 से अधिक आपराधिक मामलोें में वांछित रहा है। पिछले सात साल से मनीष कुशवाहा पुलिस की नजरों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने 19 मई 23 को उसे टॉप-100 की सूची में शामिल करते हुए उसके घर की मिसाली कुर्की किया था। बुलडोजर से आवासीय मकान को ध्वस्त कराया गया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गैंगस्टर मनीष कुशवाहा दियारा इलाके के लिए आतंक था। उसके पास लूट व स्मगलिंग कर बाहर से मंगाई गई अत्याधुनिक हथियार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आपराधिक मामलों का जिक्र करें तो एक मार्च, 2020 को विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया के गुमनिया मोड़ पर निरंजना गांव के मछली व्यवसायी किसान बिंद को कार्बाइन से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस से भी मुठभेड़ कर फरार हो गया था। हलाकिं पुलिस उसके संबंधों पर संरक्षण देने वालों का भी पता लगाने में जुटी है।

More From Author

अमित शाह ने भरी हुंकार: समस्तीपुर से चुनावी बिगुल, 8 जिलों के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

एक से अधिक मतदाता सूची में नाम होने पर चुनाव नहीं लड़ सकता कोई भी उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:50 am, May 16, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 3 mph 28% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 11 mph 15% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 11% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 0% 14 mph 34% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 13 mph 58% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 999 mb 0 cm