तीस वर्ष पुरानी गैरेज घंटों में जलकर नष्ट 8 गाड़ियों सहित 25 लाख की संपत्ति भी खाक

गोपालगंज,संवाददाता। शहर के बंजारी चौक के समीप स्थित गोपाल मोटर गैरेज में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें व धुएं के गुब्बार से इलाके में पूरा आसमान काला हो गया। आग लगने के बाद दूर-दूर तक अफरा-तफरी मच गई। गैरेज में खड़ी आठ गाड़ियां चंद मिनटों में जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जबकि कई अन्य वाहन भी बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की चपेट में आने से गैरेज में रखे मरम्मत के उपकरण,मशीनें और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में गैरेज संचालक को करीब 25 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
-अचानक उठा धुआं,फिर धधकने लगा पूरा गैरेज
बताया जा रहा है कि गैरेज से अचानक तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते,इससे पहले ही लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने गैरेज के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गैरेज में खड़े वाहन और मौजूद ज्वलनशील सामग्री आग के लिए ईंधन बन गए और देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गैरेज में खड़ी गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। आग की तपिश और धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-आधा दर्जन दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक करीब आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोर्चा संभाला और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाके तक फैलने से रोका जा सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के इलाके में भी बड़ा नुकसान हो सकता था।
-पुलिस ने संभाली स्थिति,मौके पर पहुंचे एमएलसी व सदर विधायक
भीषण आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित करने के साथ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एमएलसी राजीव कुमार सिंह व सदर विधायक सुबास सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने गैरेज संचालक से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को नियमानुसार उचित सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
-आठ वाहन पूरी तरह बर्बाद, मशीनें और उपकरण भी राख
गैरेज मालिक गोपाल केडिया ने बताया कि आग में आठ गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। गैरेज में रखे मरम्मत के उपकरण, मशीनें और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।
उन्होंने बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार हादसे में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा प्रशासनिक एवं तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
-आग का कारण जांच के घेरे में
फिलहाल पुलिस व जिला प्रशासन की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग और प्रशासन की ओर से नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सटीक कारण और कुल नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेंगी।

More From Author

1.10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर निगरानी का छापा, दार्जिलिंग में पत्नी के नाम 92 डिसमिल जमीन का भी खुलासा

⚜️ जाने आज का राशिफल: धन व करियर के लिहाज से किस राशि का दिन रहेगा खास ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:03 pm, Oct 31, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 80 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 89%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:57 am
Sunset: 5:09 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 14% 3 mph 84% 1014 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 14% 4 mph 90% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
22°/22°°C 0 mm 25% 5 mph 95% 1015 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 28% 4 mph 97% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/24°°C 0 mm 17% 5 mph 91% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.01 mm 12% 6 mph 70% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 9% 6 mph 61% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 13% 6 mph 69% 1013 mb 0 cm