1.10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर निगरानी का छापा, दार्जिलिंग में पत्नी के नाम 92 डिसमिल जमीन का भी खुलासा

पटना,डेस्क। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी विभाग ने ग्रामीण कार्य विभाग,गुणवत्ता परीक्षण,छपरा के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निगरानी की टीम ने गुरुवार को उनके चार ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है।कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में पत्नी के नाम खरीदी गई करीब 92 डिसमिल यानी लगभग 31 कट्ठा जमीन का भी पता चला है।
निगरानी थाना कांड संख्या 121/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(b) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले के अनुसंधान के क्रम में 15 अक्टूबर को चंद्रशेखर सिंह से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।
-इन चार ठिकानों पर चल रही तलाशी
निगरानी टीम की कार्रवाई छपरा स्थित उनके कार्यालय,पटना के सरयुग वमिका अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 103, कटिहार नगर के लोहिया नगर स्थित आवासीय मकान तथा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फनसीदेवा थाना क्षेत्र स्थित ठिकाने पर छापेमारी चल रही है।
-पत्नी के नाम 2021 में खरीदी गई 92 डिसमिल जमीन के मिले कागजात
तलाशी के दौरान फनसीदेवा थाना क्षेत्र में कार्यपालक अभियंता की पत्नी श्वेता कुमारी के नाम वर्ष 2021 में खरीदी गई कुल 92 डिसमिल यानी 31 कट्ठा जमीन का पता चला है। यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित बताई जा रही है। निगरानी के अनुसार जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली है। हालांकि, जमीन के वास्तविक बाजार मूल्य का सत्यापन अभी किया जा रहा है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि उक्त जमीन का उल्लेख चंद्रशेखर सिंह की ओर से विभाग को सौंपी गई वर्ष 2025-26 के एसेट डिक्लेरेशन में नहीं किया गया था। जमीन के क्रय मूल्य,वर्तमान बाजार मूल्य, इसके लिए इस्तेमाल धन के स्रोत और विभागीय संपत्ति विवरणी में इसे शामिल नहीं किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।
पटना से तीन और कटिहार से दो लाख नकद बरामद तलाशी के दौरान अब तक पटना स्थित आवास से करीब तीन लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी है। वहीं, कटिहार स्थित आवास से करीब दो लाख रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा कटिहार आवास से लगभग 250 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
निगरानी टीम बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत तथा उनके स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
-जमीन के दस्तावेज व आय के स्रोत खंगाल रही टीम
निगरानी विभाग की जांच में जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेज,भुगतान की राशि,धन के स्रोत,वर्तमान बाजार मूल्य और परिसंपत्ति विवरणी में इसके उल्लेख नहीं किए जाने के कारणों को प्रमुखता से खंगाला जा रहा है। चारों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। निगरानी के अफसरों ने बताया कि तलाशी पूरी होने के बाद बरामद नकदी,आभूषण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आ पाएंगी।

More From Author

वाहन जब्ती से नीलामी तक के ‘खेल’ की जांच तेज,गोपालगंज के तत्कालीन एमवीआई सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार ईओयू के लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:07 am, Oct 16, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 73 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.2 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 5:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 8% 2 mph 76% 1012 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 3% 3 mph 62% 1014 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 2% 6 mph 50% 1011 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 51% 1009 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 4% 6 mph 66% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 5% 3 mph 69% 1011 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 8% 3 mph 70% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 7% 2 mph 72% 1011 mb 0 cm