तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के पक्ष में समस्तीपुर में की जोरदार चुनावी जनसभा

समस्तीपुर, 29 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर, सरायरंजन और मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम जननायक की धरती को नमन करने आए हैं। तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के आरक्षण संघर्ष को याद करते हुए भाजपा पर हमला बोला और कहा कि “यही लोग कर्पूरी जी को भद्दी भद्दी गालियाँ देते थे, लेकिन अब वोट के लिए उनका गुणगान कर रहे हैं।”


तेजस्वी ने कहा, “अगर जनता हमें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है। हमारी घोषणाएं चुनावी जुमला नहीं हैं। सरकार चाहे कुछ भी घोषणा कर ले, लेकिन हमारा विजन और ईमानदारी अलग है। हर वादा पूरा होगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि 14 करोड़ जनता का कामकाज अब नीतीश से नहीं हो पा रहा और असल में सरकार बीजेपी चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी तेजस्वी ने हमला किया और कहा कि बिहार पर बिहार का बेटा ही राज करेगा।
तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर *हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सभी संविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी करने और *माई-बहन योजना के तहत हर महिला को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया। सभा को वीआईपी के मुकेश साहनी और आईआईपी के आईपी गुप्ता ने भी संबोधित किया।

More From Author

समस्तीपुर में आयोजित भव्य कैंडल मार्च से मतदान जागरूकता को बढ़ावा

भारत और चीन ने लद्दाख में तनाव कम करने के लिए किया 23वें कोर कमांडर स्तर का वार्ता दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:16 am, Aug 17, 2026
temperature icon 28°C
Light rain shower
Humidity: 81 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:23 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.66 mm 51% 5 mph 80% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.4 mm 38% 6 mph 79% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.67 mm 48% 7 mph 77% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 1.33 mm 59% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0.95 mm 63% 5 mph 84% 1002 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.97 mm 70% 6 mph 87% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.78 mm 67% 8 mph 89% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.72 mm 67% 9 mph 91% 1002 mb 0 cm