गांधी प्रतिमा विवाद में कूदे तेज प्रताप यादव बोले, “गोडसे की सोच वालों ने फिर किया बापू का अपमान”

मुजफ्फरपुर, 17 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर की सीमावर्ती क्षेत्र से सटे मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शुरू हुआ गांधी प्रतिमा विवाद अब गहराता जा रहा है। हाल ही में हुए कार्यक्रम में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बीजेपी का झंडा और पार्टी का पट्टा पहनाया था।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीति गरमा गई। विपक्ष ने इसे गांधी जी के प्रति अपमान बताते हुए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। इस विवाद को और हवा तब मिली जब आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार (14 सितंबर) को खुद मीनापुर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का शुद्धिकरण करते हुए उसे गंगाजल से धोया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। तेज प्रताप ने इस दौरान बीजेपी और आरएसएस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि यह वही विचारधारा है, जिसने आज़ादी के समय से गांधी जी का अपमान किया और गोडसे जैसे लोगों को जन्म दिया। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों द्वारा गांधी प्रतिमा पर झंडा और पट्टा पहनाने की घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने हमेशा गांधी जी का अपमान किया और गोडसे ने उनकी हत्या कर इस सोच को साबित किया। तेज प्रताप ने कहा कि भाजपा वाले कायर और देशद्रोही हैं, जिन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

More From Author

साइकिल बाइक की टक्कर के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आधे घंटे तक चले ईंट पत्थर आठ घायल पुलिस कर रही कैम्प

आक्रामक मोड में कांग्रेस: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने किया इलेक्शन कमेटी का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:58 am, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 10% 8 mph 68% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.14 mm 22% 9 mph 73% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 13% 15 mph 63% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0.68 mm 35% 16 mph 70% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.05 mm 16% 12 mph 71% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 10 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 13% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 11% 8 mph 77% 1000 mb 0 cm