तेज रफ्तार का तांडव: सुपौल में दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो लड़ रहा जिंदगी से जंग

पटना, 13 फरवरी (पटना डेस्क) सुपौल में गुरुवार देर शाम सड़क पर ऐसा खौफनाक मंजर दिखा, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। नेमनमा चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना करीब 1:30 बजे हुई, जब दोनों बाइकें काफी तेज गति में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या तीन हो गई। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी युवक 18 से 25 वर्ष के बीच के हैं। जानकारी मिली है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। किशनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

More From Author

सुपौल में गुरुवार की देर शाम सड़क पर ऐसा मंजर दिखा जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

पूर्णिया सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी…अभेद सुरक्षा में तब्दील हुआ सिविल कोर्ट…जिले के सभी एक्जिट प्वाइंट सील…हाई अलर्ट मोड में पूर्णिया पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:58 pm, May 16, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 53 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
33°/40°°C 0 mm 0% 13 mph 30% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 68% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 59% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 37% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 15% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
35°/42°°C 0 mm 0% 14 mph 30% 995 mb 0 cm