त्रिशूली में समाई बस, 18 मौतें, 25 घायल, नेपाल में आधी रात में भीषण सड़क हादसा

मोतिहारी, 23 फरवरी (मोतिहारी डेस्क) नेपाल में सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले के चरौदी चौक के पास चिनाधारा इलाके में त्रिशूली नदी में जा गिरी। अब तक 18 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस घुमावदार और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी था और मार्ग बेहद खराब स्थिति में था। धादिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने आशंका जताई है कि बस में मानक से अधिक सवारियां हो सकती हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हादसा देर रात होने के कारण राहत-बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे हैं। सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

पोखरा बस डिपो के अनुसार सूची में 28 यात्रियों के नाम दर्ज थे, जिनमें एक चीनी नागरिक शामिल है। हालांकि आशंका है कि बस में सूची से अधिक लोग सवार थे। इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

More From Author

होमगार्ड आईजी एम.सुनील नायक गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश पुलिस पटना आवास से ले गई आंध्रा

नेपाल के यात्री को मिली पूर्णिया से सीधे उड़ान की सुविधा…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:38 am, Nov 5, 2026
temperature icon 21°C
Smoky haze
Humidity: 67 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 5%
Visibility: 7.2 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 7% 5 mph 71% 1014 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
19°/22°°C 0 mm 7% 4 mph 72% 1016 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 4% 5 mph 57% 1018 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 43% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 45% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 56% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 6 mph 62% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 5 mph 65% 1014 mb 0 cm