गोपालगंज, 9 सितंबर (ऊषा मिश्रा) शहर के भगत सिंह चौक पर नगर थाने से महज सौ गज की दूरी पर सोमवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पूर्व पार्षद को चाकू मार दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वही उनके गले का चेन भी लूट कर फरार हो गए। घायल पूर्व पार्षद को सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिंताजनक हालत में डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

घायल नगर थाने के हजियापुर वार्ड नंबर 26 से पूर्व पार्षद व गिरी टोला निवासी सुदामा गिरी के (55) वर्षीय पुत्र अनिल गिरी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ में जुट गए। उन्होंने बताया कि मौके से सीसीटीवी फुटेज लेकर खंगाला जा रहा है,वही वहां से गुजरने वाले मोबाइलधारकों का सीसीटीवी व डाटा डंम्प कर मूवमेंट देखा जा रहा है। जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनिल गिरी अन्य दिनों की तरह हजियापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास अपनी दुकान बंद कर पैदल वीएम फील्ड के समीप स्थित घर जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही नगर थाने के चंद दूरी पर स्थित भगत सिंह व थाना चौक पहुंचे ही थे कि तभी बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए उनकी गले की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया और चेन लूट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद जख्मी ने अपने घर के लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिंताजनक नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता नही चल।रहा है।

