दरभंगा कोचिंग डिपो में “अमृत भारत ट्रेन जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन, छात्रों ने जाना आधुनिक रेलवे तकनीक का महत्व

समस्तीपुर, 25 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर मंडल के कोचिंग डिपो, दरभंगा में आज “अमृत भारत ट्रेन जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें डी.ए.वी. स्कूल, दरभंगा के करीब 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रेलवे की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और उन्हें “अमृत भारत ट्रेन” की विशेषताओं से अवगत कराना था।
रेलवे अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए एक गैर-वातानुकूलित प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन है, जिसे सुरक्षा, सुविधा और आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन की विशेषताएं हैं: मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एयर स्प्रिंग सस्पेंशन, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन-अनुकूल स्वच्छ शौचालय, फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक-बैक यूनिट, एलईडी लाइटिंग, आधुनिक इंटीरियर और आकर्षक बाहरी पेंटिंग।


छात्रों ने कोचिंग डिपो का भ्रमण कर प्रत्यक्ष रूप से देखा कि कैसे रेलवे इस आधुनिक ट्रेन का रख-रखाव करता है। ट्रेन के डिब्बों में जाकर उन्होंने सुविधाओं को नजदीक से देखा और समझा।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने बताया कि “अमृत भारत ट्रेन” का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम छात्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने और उन्हें देश की प्रगति से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम रहा।

More From Author

48 की उम्र में भी सिंगल हैं दिव्या दत्ता, बोलीं – “टॉक्सिक रिश्ते से बेहतर है अकेले रहना”

समस्तीपुर में बने 14 अति आधुनिक यात्री पड़ाव, विधायक शाहीन ने कराया निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:25 pm, Aug 20, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 60 %
Pressure: 999 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 16% 7 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 22% 6 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 23% 4 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 18% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 10% 7 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 10% 3 mph 50% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 13% 3 mph 57% 999 mb 0 cm