
पूर्णिया:-19 अगस्त(राजेश कुमार झा)कोई जटिल नहीं है पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया.अफवाह पर ध्यान न दें.स्वयं अपनी आईडी बनाएं और खुद पूरी करें अपनी जमीन के निबंधन की प्रक्रिया.किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं है. अनावश्यक खर्च से भी आप बचे रहेंगे.बताते चलें कि बिहार सरकार ने जैसे ही पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया शुरू की है. बिचौलिए की नींद ही उड़ गई है.तरह-तरह की अफवाहों से पूरा बाजार गर्म है.बिना पूरी जानकारी के बिचौलिए आमजनों के बीच भय का माहौल बना रहे है. इन्हीं सब बातों को लेकर जिला निबंधन कार्यालय पूर्णिया के जिला उप निबंधन पदाधिकारी उमाशंकर मिश्र बताते है कि पेपरलेस निबंधन सरकार का बहुत ही अच्छा कदम है. इसे कोई भी आम आदमी आसानी से निबंधन करवा सकते है.इसके लिए ई-निबंधन पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन की पूरी डिटेल्स डालने की जरूरत है.आप क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट भी कर सकते है.इसके बाबजूद भी अगर आपकी किसी तरह की कोई परेशानी हो तो नजदीकी निबंधन कार्यालय की मदद ले सकते है.उन्होंने आगे बताए कि ये कोई जटिल समस्या नहीं है. धीरे-धीरे आपको ये प्रक्रिया जानना ही होगा.उन्होंने आगे बताए कि एक बार आपका पेपर लेस निबंधन हो जाता है तो आगे भविष्य में कभी भी सर्टिफाइड कॉपी या नकल निकालने की जरूरत महसूस नहीं होगी.उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन में भी आपको कलर फोटो प्रिंट कॉपी दी जाएगी.दूसरी बात पेपरलेस निबंधन इतनी सुरक्षित है कि कोई भी इसकी नकल नहीं कर सकता.कोई भी साइबर फ्रॉड नहीं हो सकता है.
















