दालकोला चेकपोस्ट में तैनात परिवहन विभाग के बड़ा बाबू हिमांशु कुमार और इंट्री माफिया के मिलीभगत का बड़ा खेल…हर महीने होता है लाखों रुपयों के सरकारी राजस्व का बंदरबाट…जिले के बड़े अधिकारी से लेकर विभाग तक है मैनेज…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 15 दिसंबर (राजेश कुमार झा) पूरे बिहार में राजस्व के नाम पर वसूली के मामले में फिसड्डी है दालकोला चेकपोस्ट.एक वक्त था जब राजस्व वसूली में दालकोला चेकपोस्ट पूरे बिहार में अव्वल हुआ करता था.लेकिन विगत दो सालों से राजस्व वसूली में दालकोला चेकपोस्ट फिसड्डी साबित हो रहा है.ऐसा नहीं है कि राजस्व की वसूली नहीं हो रही है.या गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो रही है.सब कुछ पहले की तरह ही ठीक ठाक चल रहा है.

फिर भी दालकोला चेकपोस्ट वसूली में फिसड्डी क्यों है.बिफोरप्रिंट डिजिटल की टीम ने जब दालकोला चेकपोस्ट का पूरे सात दिनों का पूरा ब्यौरा लिया तो आंखे खुली रह गई कि इतने बड़े पैमाने पर सरकार के राजस्व का बंदरबाट चल रहा है और किसी को कानों कान तक खबर नहीं.दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात परिवहन विभाग के एक पूर्व कर्मी बताते है कि सर कुछ नहीं होने वाला है.जिले के बड़े अधिकारी से लेकर विभाग तक सब कुछ है मैनेज.सबसे बड़ी बात इतने बड़े पैमाने पर सरकारी राजस्व का बंदरबाट हो रहा है और किसी की कानों कान खबर नहीं.बताते चलें कि जब बिफोरप्रिंट डिजिटल की टीम जब रात के 9 बजे से रात के 1 बजे तक मामले को देखा तो अमूमन 46 ओवरलोडिंग ट्रकों की आवाजाही हुई.लेकिन परिवहन विभाग ने एक भी ओवरलोडिंग गाड़ियों का चलान नहीं काटा.पूछने पर परिवहन विभाग के कर्मी ने बताया कि सब अंडर लोड गाड़ियां थी.उन्होंने बताया कि सर हमलोग कुछ भी नहीं कर सकते है.ऊपर से ही आदेश है. अब सवाल ये होता है कि इन लोगों को ऊपर से आदेश कौन देता है.कौन है जो ऊपर से इन लोगों को हैंडल कर रहा है.या ये लोग ऊपर वाले का नाम लेकर सारा खेल कर रहा है. अगर आज भी दालकोला चेकपोस्ट पर तरीके से जांच की जाए तो परिवहन विभाग के हिमांशु कुमार और इंट्री माफियाओं का पूरा खेल सबके सामने आएगा और सरकारी राजस्व का बंदरबाट भी बंद हो जाएगा.

More From Author

समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी बनी महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति, ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाएंगी

नितिन नवीन की ताजपोशी पर पहली बार बोलीं पत्नी दीपमाला, कहा—यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:26 am, Aug 13, 2026
temperature icon 33°C
Partly Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 6 mph 50% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0.04 mm 10% 7 mph 42% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.2 mm 20% 7 mph 43% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.01 mm 5% 4 mph 46% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.48 mm 26% 6 mph 54% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.32 mm 33% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.03 mm 18% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.05 mm 16% 13 mph 70% 1002 mb 0 cm