नितिन नवीन की ताजपोशी पर पहली बार बोलीं पत्नी दीपमाला, कहा—यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात

पटना, 15 दिसम्बर (पटना डेस्क) भारतीय जनता पार्टी में नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। देशभर से मिल रही बधाइयों के बीच अब उनके परिवार की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नितिन नवीन की पत्नी डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव ने इस ऐतिहासिक मौके को व्यक्तिगत खुशी के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए भावुक और यादगार पल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार से पहली बार किसी युवा नेता को भाजपा संगठन में इतनी बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। उनके अनुसार, नितिन नवीन ने हमेशा खुद को पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता माना और उसी भावना के साथ संगठन के लिए काम किया।उन्होंने बताया कि चाहे बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भूमिका हो या छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी, नितिन नवीन ने हर दायित्व को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाया। दीपमाला ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर जमीन से जुड़ा रहा है और वे हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।पत्नी का मानना है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नितिन नवीन संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है।

More From Author

दालकोला चेकपोस्ट में तैनात परिवहन विभाग के बड़ा बाबू हिमांशु कुमार और इंट्री माफिया के मिलीभगत का बड़ा खेल…हर महीने होता है लाखों रुपयों के सरकारी राजस्व का बंदरबाट…जिले के बड़े अधिकारी से लेकर विभाग तक है मैनेज…पढ़ें पूरी खबर

नितिन नवीन की ताजपोशी पर सवर्ण मोर्चा ने मनाया जश्न, कहा—बिहार का बढ़ा है मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:35 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 84 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 73%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 14% 2 mph 79% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm