दियारा में अवैध बालू खनन का खुलासा:डीएम को भटकाने के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार12 बालू घाटों की नीलामी नहीं होने पर प्रशासन सख्त,छापेमारी में सामने आई साठगांठ

निज संवाददाता,गोपालगंज।जिले के दियारा क्षेत्र में बालू के अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक को डीएम को बरगलाने और अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले के दियारा इलाके में स्थित करीब 12 बालू घाटों की बीते सत्र में नीलामी नहीं हो सकी थी, जिस पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गंभीर चिंता जताई। मामले की सच्चाई जानने के लिए शुक्रवार को डीएम स्वयं अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण के पर निकले।निरीक्षण के दौरान खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक ने टीम को वास्तविक बालू घाटों तक ले जाने के बजाय करीब चार किलोमीटर तक इधर-उधर घुमाया। इससे संदेह गहराने पर डीएम ने अन्य माध्यमों से जानकारी ली,जिसमें बिना नीलामी के ही बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया।बताया जाता है कि छापेमारी से पहले ही घाटों से जेसीबी और डंपर हटवा दिए गए थे,जिससे प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई। इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने मामला दर्ज करते हुए खनन निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि खनन विभाग में संभावित साठगांठ के कारण बालू घाटों की नीलामी नहीं हो पा रही थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

More From Author

विक्रमशिला सेतु पर खतरे के संकेत,पिलरों की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की बढ़ी चिंता

दारोगा का शराब पीते कथित वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप वीडियो में शराब खरीदते व कमरे में ले जाते दिखे दारोगा,जांच के बाद कार्रवाई तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:30 am, Mar 21, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:53 am
Sunset: 6:01 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
22°/24°°C 0.01 mm 28% 4 mph 53% 1009 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0.04 mm 33% 6 mph 63% 1011 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0.85 mm 67% 7 mph 62% 1013 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 27% 10 mph 40% 1011 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
23°/23°°C 0.02 mm 33% 5 mph 55% 1010 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
20°/23°°C 0 mm 0% 7 mph 64% 1011 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 0% 6 mph 75% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/19°°C 0 mm 0% 6 mph 86% 1012 mb 0 cm