दारोगा का शराब पीते कथित वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप वीडियो में शराब खरीदते व कमरे में ले जाते दिखे दारोगा,जांच के बाद कार्रवाई तय

गोपालगंज, टीएन मिश्रा। ड्राय स्टेट बिहार के गोपालगंज जिले में शराबबंदी कानून के बीच एक दारोगा का शराब पीते व खरीदते कथित वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख Lalu Prasad Yadav का पैतृक गांव भी है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस कथित वीडियो में फुलवरिया थाने में तैनात दारोगा अवधेश प्रसाद को जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश की एक शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदते हुए दिखाया जा रहा है। इसके बाद वे बोतल को अपनी बाइक में रखकर जाते नजर आते हैं। आगे के दृश्य में वे एक कमरे में प्रवेश करते हैं, जहां उन्हें शराब पीते हुए भी दिखाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत आम नागरिकों पर सख्त कार्रवाई होती है, लेकिन यदि पुलिसकर्मी ही नियमों का उल्लंघन करते दिखें तो यह कानून की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। इधर, मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी जांच की चर्चा जोरों पर है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित दारोगा को निलंबित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। फिलहाल, इस प्रकरण ने जिले में कानून-व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर एक नई बहस छेड़ दी है।

More From Author

दियारा में अवैध बालू खनन का खुलासा:डीएम को भटकाने के आरोप में खनन निरीक्षक गिरफ्तार12 बालू घाटों की नीलामी नहीं होने पर प्रशासन सख्त,छापेमारी में सामने आई साठगांठ

बड़ी प्रशासनिक चूक: अवैध खनन के आरोपी खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार महकमे में हड़कंप एसडीओ कार्यालय से हिरासत में लेकर आई थी पुलिस, पूछताछ के दौरान जादोपुर थाने से हुआ गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:06 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 66 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm