बड़ी प्रशासनिक चूक: अवैध खनन के आरोपी खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार महकमे में हड़कंप एसडीओ कार्यालय से हिरासत में लेकर आई थी पुलिस, पूछताछ के दौरान जादोपुर थाने से हुआ गायब

गोपालगंज, टीएन मिश्रा। जिले के दियारा क्षेत्र में बालू के अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। यह घटना जादोपुर थाना परिसर में हुई, जहां उसे एसडीओ कार्यालय से हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए लाया गया था।बताया जाता है कि थाने में बैठाकर उससे पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान वह चुपके से निकल गया। जब थानाध्यक्ष ने फोन किया तो उसने “खाना खाकर आने” की बात कहकर फोन काट दिया। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी वह एसडीओ कार्यालय से करीब एक घंटे के लिए लापता हो चुका था।इस मामले के सामने आते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।-डीएम की छापेमारी में खुला मामलाजिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि कलेक्ट्रेट में खनन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी मिली कि सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में करीब 12 बालू घाट हैं, जिनकी हर साल नीलामी होती थी। लेकिन अधिकारियों की साठगांठ के कारण इन घाटों की नीलामी नहीं कराई जा रही थी। इसके बाद डीएम ने शुक्रवार सुबह टीम के साथ सभी घाटों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक ने टीम को करीब चार किलोमीटर तक गुमराह किया। वहीं, पहले से ही जेसीबी और डंपरों को मौके से हटवा दिया गया था। इससे अवैध खनन की पुष्टि हुई।-गिरफ्तारी के बाद फरारीडीएम के निर्देश पर जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर खनन निरीक्षक को गिरफ्तार किया था और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच वह थाने से फरार हो गया, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।-छापेमारी जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावापुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।यह घटना न सिर्फ अवैध खनन के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है, बल्कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करती है। अब देखना होगा कि फरार खनन निरीक्षक कब तक पकड़ा जाता है और इस मामले में किन-किन पर कार्रवाई होती है।

More From Author

दारोगा का शराब पीते कथित वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप वीडियो में शराब खरीदते व कमरे में ले जाते दिखे दारोगा,जांच के बाद कार्रवाई तय

मुख्यमंत्री तो तय है…क्या नीतीश के इशारे का हो रहा है इंतजार या बीजेपी किसी प्लान (बी) में तो काम नहीं कर रही है…20 दिन बाद बिहार को मिलेगा अगला नया मुख्यमंत्री…पढ़ें बिहार पॉलिटिक्स की अंदरखाने की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:05 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 66 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm