दिल्ली की भयावह घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा— ‘षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा’

भूटान, 11 नवंबर (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के दो दिवसीय दौरे के दौरान दिल्ली में हुई भयावह घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे “भारी मन से भूटान पहुंचे हैं” क्योंकि बीती शाम (10 नवंबर) को हुई इस त्रासदी ने पूरे देश को गहरे शोक और आघात में डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत के हर नागरिक के लिए दर्दनाक है।


मोदी ने बताया कि वे रातभर जांच एजेंसियों से संपर्क में रहे और सभी आवश्यक निर्देश जारी करते रहे। उन्होंने कहा, “इस षड्यंत्र की जड़ तक पहुंचने के लिए भारत सरकार के सभी संसाधन झोंक दिए जाएंगे, और जो भी इसके पीछे है, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, “पूरा देश उनके दुख में सहभागी है।”
प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वे निष्पक्ष, त्वरित और गहन जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
भूटान में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन भूटान, वहां के राजपरिवार और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “भारत और भूटान के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध सदियों पुराने हैं, जो दोनों देशों की साझा विरासत को दर्शाते हैं।”
उन्होंने इस दौरे को “भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता और साझेदारी का प्रतीक” बताया। मोदी ने कहा कि भारत हमेशा भूटान के साथ खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्ते “समय के साथ और भी मजबूत होते रहेंगे।”
प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य का समापन करते हुए कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में भी मजबूती और एकजुटता से आगे बढ़ेगा

More From Author

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला: 12 की मौत, कोर्ट के पास हुआ धमाका — पाकिस्तान में मचा हड़कंप

शेख हसीना ने दिल्ली मेट्रो हमले की कड़ी निंदा की, आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:11 am, Aug 15, 2026
temperature icon 29°C
Sunny
Humidity: 76 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 15%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 69% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.02 mm 12% 11 mph 54% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.07 mm 10% 10 mph 49% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 8% 9 mph 50% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 9% 8 mph 56% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 8 mph 60% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0.01 mm 10% 7 mph 66% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 6 mph 72% 999 mb 0 cm