दुलारचंद यादव हत्याकांड: शव यात्रा के दौरान मोकामा में हिंसा, क्षेत्र में तनाव व्याप्त

पटना, 31 अक्तूबर (पटना डेस्क) जन सुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद शुक्रवार को उनकी शव यात्रा के दौरान मोकामा में हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने शव वाहन पर ईंट-पत्थर बरसाए और गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है।


गुरुवार को चुनावी रंजिश के चलते दुलारचंद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर और गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हजारों लोगों की भीड़ के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दुकानें बंद रहीं और लोगों ने न्याय की मांग में नारे लगाए।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों की साजिश है। हत्या के बाद पूरे मोकामा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने हालात संभालने के लिए कई गांवों में कैंप किया है। फिलहाल मोकामा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

More From Author

समस्तीपुर में चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम ने विशेष मतदान केंद्रों की व्यवस्था के दिए निर्देश

त्योहारों पर सहरसा–नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन 1 नवंबर को होगी रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:43 am, Jun 23, 2026
temperature icon 33°C
Smoky haze
Humidity: 48 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 13%
Visibility: 10 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 36% 1000 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 2% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 21% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 19% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 1% 6 mph 25% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 1% 8 mph 46% 999 mb 0 cm