
बक्सर, 7 फरवरी (विक्रांत) जिले के सिमरी अंचल के प्रसिद्ध दुल्लहपुर में रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारा बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ के समापन पूर्व संध्या पर बक्सर जिला परिषद अध्यक्ष के पति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी परमानंद यादव दुल्लहपुर पहुँचे और सत्य के प्रतिक भगवान सूर्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने महायज्ञ स्थल पर माथा टेका।

जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि का भव्य स्वागत जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और महायज्ञ आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सुनिल कुमार सिंह ने किया। परमानंद यादव को प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर राजपुर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव समेत दर्जनों गणमान्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे और दुल्लहपुर के आध्यात्मिक वातावरण में डुबकी लगाई।

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि महायज्ञ का भंडारा रविवार दोपहर से शुरू होगा और इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

