नई दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, कई मंजिलें चपेट में, 3 लोग झुलसे

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) राजधानी के विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अपार्टमेंट में सांसदों के आवास स्थित हैं। आग पार्किंग एरिया में पड़े कबाड़ में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और सातवीं व आठवीं मंजिल तक फैल गई। हादसे में तीन लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बचाया गया है।


जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट के सीपीडब्ल्यूडी पार्किंग क्षेत्र में कूड़े-कबाड़ में आग लगी थी, जो तेजी से ऊपर की छह मंजिलों तक पहुंच गई। शुरुआत की तीन मंजिलों में सर्वेंट क्वार्टर हैं, जबकि ऊपर सांसदों के फ्लैट हैं।
दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आधे घंटे की देरी से पहुंचीं। इतना ही नहीं, अपार्टमेंट में आग बुझाने की व्यवस्था पूरी तरह फेल रही, पाइपलाइन में पानी तक नहीं था।
हालांकि फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन हादसे ने सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अग्निकांड की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

More From Author

बिहार चुनाव: चिराग ने जताया NDA पर भरोसा, महागठबंधन में उलझा सीटों का गणित

मानसून 2025: उत्तर भारत में तबाही का मंजर, गंगा-यमुना में रिकॉर्ड बाढ़, 59 स्थानों पर टूटा जलस्तर का रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:41 am, Jun 23, 2026
temperature icon 33°C
Smoky haze
Humidity: 48 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 13%
Visibility: 10 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 36% 1000 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 2% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 2 mph 21% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 19% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 1% 6 mph 25% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 2% 9 mph 52% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 1% 8 mph 46% 999 mb 0 cm