नवंबर के अंत में बदलता दिख रहा है मौसम का मिजाज: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा नया चक्रवात, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली, 25 नवम्बर (अशोक “अश्क”) नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम के मिज़ाज ने करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद शाम ढलते ही ठंड तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के संभावित गठन की चेतावनी जारी की है, जो अगले कुछ दिनों में गंभीर रूप ले सकता है।


IMD के अनुसार, मलेशिया और स्ट्रेट ऑफ मलक्का के पास सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक प्रभाव छोड़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद 48 घंटों में इसके दक्षिण बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में मजबूत होने की आशंका जताई गई है। इस विकसित होते सिस्टम का प्रभाव दक्षिण भारत में स्पष्ट दिखाई देगा।

  • तमिलनाडु में 25–27 नवंबर तक भारी और 28–30 नवंबर तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी।
  • केरल और माहे में 26 नवंबर तक तेज बारिश की संभावना।
  • आंध्र प्रदेश और यनम में 29–30 नवंबर को भारी वर्षा का अनुमान।
  • लक्षद्वीप में अगले सप्ताह कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी।
    मछुआरों को ऊंची लहरों के कारण समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है।
    दिल्ली में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से ठंड में वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। रात के समय प्रदूषण चरम पर पहुंचा और IMD ने अगले सप्ताह राहत की संभावना से इनकार किया है।
    उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। 26–28 नवंबर के बीच सुबह कोहरा छाने की संभावना है। बाराबंकी, कानपुर, इटावा और मेरठ में तापमान 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.8°C और बरेली में 9.9°C रिकॉर्ड किया गया।
    बिहार में शाम के बाद ठंड बढ़ रही है और कई जिलों में कोहरा दृश्यता प्रभावित कर रहा है। अगले 3–4 दिनों में पारा और लुढ़कने का अनुमान है।

More From Author

भारत की अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर पार करने की कगार पर: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन

धर्मध्वज प्रतिष्ठापन से गूंज उठी अयोध्या: संत समाज ने कहा—सनातन गौरव का ऐतिहासिक क्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:14 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 33°C
Partly Cloudy
Humidity: 56 %
Pressure: 998 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 45%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.18 mm 16% 5 mph 54% 998 mb 0 cm