नामांकन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी सभी केंद्रों पर हेल्प डेस्क,प्रतीक्षालय व सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जगह-जगह बनाएं गए ड्रॉप गेट

गोपालगंज, 9 अक्तूबर (निज संवाददाता) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था किया गया है। नामांकन स्थलों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क,प्रतीक्षालय, पेयजल,शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया गया है जो अभ्यर्थियों को नामांकन फार्म भरने,आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी और प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिले के दोनों अनुमंडल मुख्यालयों में बनाए गए नामांकन केंद्रों पर स्वच्छ व छायादार प्रतीक्षालय बनाए गए हैं,जहां अभ्यर्थी और उनके प्रस्तावक आराम से प्रतीक्षा कर सकें। पीने के लिए शुद्ध पेय जल,महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय,सैनिटाइज़र की उपलब्धता तथा दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। नामांकन स्थलों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी नामांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है,ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
-प्रशासन ने राजनैतिक दलों से की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों,अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर नामांकन कार्य पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या आचार संहिता उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

दीक्षारंभ कार्यक्रम में शिक्षा और नारी-सशक्तिकरण पर जोर, ई. सच्चिदानंद ने पुस्तक संग्रह भेंट किया

सीतारमण की याचिका खारिज: कोर्ट ने कहा, पति पत्नी के वकील बन सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:56 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 49 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 57%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 13 mph 51% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 11 mph 59% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.12 mm 19% 11 mph 66% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm