नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) OTT प्लेटफॉर्म्स की भीड़ में नेटफ्लिक्स आज ऐसा नाम बन चुका है, जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। चाहे रोमांस हो, एक्शन, थ्रिलर या फिर कॉमेडी – यहां हर मूड के लिए एक कहानी है। लेकिन नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्होंने व्यूज और पसंद दोनों के मामले में बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्में केवल देखी ही नहीं गईं, बल्कि दोबारा और कई बार देखी गईं। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के बारे में, जो दुनियाभर में दर्शकों की फेवरिट बन चुकी हैं:

- के-पॉप डीमन हंटर्स (KPop Demon Hunters) – 325.1 मिलियन व्यूज़
इस एनिमेटेड फिल्म ने सबसे ज्यादा व्यूज़ बटोरकर पहला स्थान हासिल किया है। म्यूजिक, एक्शन और एनर्जी का ऐसा मेल कि दुनिया भर के दर्शक झूम उठे। के-पॉप और डार्क फैंटेसी का ये यूनिक कॉम्बिनेशन हिट साबित हुआ। - रेड नोटिस (Red Notice) – 230.9 मिलियन व्यूज़
ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनॉल्ड्स की तिकड़ी वाली ये फिल्म चोरी, एक्शन और कॉमेडी का परफेक्ट डोज है, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। - कैरी ऑन (Carry-On) – 172.1 मिलियन व्यूज़
थ्रिलर प्रेमियों के लिए बनी इस फिल्म ने रहस्य और रोमांच से दर्शकों को बांधे रखा। एक सुरक्षा अधिकारी की कहानी ने खूब सराहना बटोरी। - डोन्ट लुक अप (Don’t Look Up) – 171.4 मिलियन व्यूज़
दुनिया के अंत पर बनी इस सैटायर फिल्म ने गंभीर मुद्दों को हास्य के माध्यम से दर्शाया, जिससे लोगों ने इसे खूब पसंद किया। - द एडम प्रोजेक्ट (The Adam Project) – 157.6 मिलियन व्यूज़
टाइम ट्रैवल और इमोशनल टच से भरी इस फिल्म ने रयान रेनॉल्ड्स की शानदार एक्टिंग के साथ परिवार की अहमियत को उजागर किया। - बर्ड बॉक्स (Bird Box) – 157.4 मिलियन व्यूज़
सैंड्रा बुलॉक की इस फिल्म ने आंखों पर पट्टी बांधकर डर के माहौल को एक नया ही स्तर दे दिया। - बैक इन एक्शन (Back In Action) – 147.2 मिलियन व्यूज़
कैमरून डियाज और जेमी फॉक्स की वापसी वाली इस फिल्म ने एक्शन और ह्यूमर का धमाल मचाया। - लीव द वर्ल्ड बिहाइंड (Leave The World Behind) – 143.4 मिलियन व्यूज़
रहस्य और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में जूलिया रॉबर्ट्स और इथन हॉक ने शानदार प्रदर्शन किया। - द ग्रे मैन (The Gray Man) – 139.3 मिलियन व्यूज़
रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस की ये एक्शन फिल्म हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन के कारण पॉपुलर रही। - डैम्सल (Damsel) – 138 मिलियन व्यूज़
राजकुमारी की हीरो बनने की ये कहानी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी, जिसमें साहस और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखी।
इन फिल्मों ने साबित कर दिया कि कंटेंट ही किंग है। नेटफ्लिक्स पर जब बात एंटरटेनमेंट की आती है, तो ये टॉप 10 फिल्में दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरी हैं।

