पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप और रवि किशन की मुलाकात से गरमाई सियासत, Y+ सुरक्षा ने बढ़ाई चर्चाएं

पटना, 10 नवम्बर (पटना डेस्क) राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कहना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही दिलचस्प नजारा हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जब लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की मुलाकात भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन से हो गई। दोनों नेताओं ने हंसते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और आपस में बातचीत की। यह दृश्य देखते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।


तेज प्रताप से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं अब बिहार के विकास करने वालों के साथ हूं। हम भी टीका लगाते हैं, और रवि किशन भी।” इसके बाद अचानक केंद्र सरकार ने तेज प्रताप को Y+ सुरक्षा श्रेणी में शामिल कर दिया, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गईं।
जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर की शाम पटना एयरपोर्ट पर दोनों नेता चुनाव प्रचार से लौट रहे थे और फिर 8 नवंबर को भी एक साथ देखे गए। उसी रात करीब 10 बजे केंद्र की मोदी सरकार ने तेज प्रताप यादव को Y+ सुरक्षा देने की घोषणा की। इस सुरक्षा के तहत उन्हें दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसर और सीआरपीएफ के नौ कमांडो मिलेंगे।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद तेज प्रताप ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।
राजनीतिक हलकों में अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या तेज प्रताप भाजपा के करीब आ रहे हैं। वहीं, रवि किशन ने कहा, “बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी उन भक्तों के लिए दरवाजे खुले रखते हैं जो निःस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहते हैं।”

More From Author

गुजरात एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा आतंकी हमला, डॉक्टर समेत कई गिरफ्तार

दिल्ली में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:59 pm, Aug 7, 2026
temperature icon 34°C
Partly Cloudy
Humidity: 53 %
Pressure: 997 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 55%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 9% 10 mph 57% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0.03 mm 10% 11 mph 63% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.14 mm 22% 10 mph 74% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.31 mm 32% 10 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 12 mph 70% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 13% 12 mph 55% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.26 mm 28% 11 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.36 mm 31% 7 mph 58% 998 mb 0 cm