पटना को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, हार्डिंग पार्क बनेगा राजधानी का आधुनिक रेल हब

पटना, 08 सितम्बर (अशोक “अश्क”) राजधानी पटना हर दिन लाखों यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों की आवाजाही का दबाव झेलता है, अब इस बोझ से कुछ हद तक मुक्त होने जा रहा है। रेलवे ने जंक्शन के पास स्थित हार्डिंग पार्क में एक नए पैसेंजर ट्रेन टर्मिनल के निर्माण का निर्णय लिया है, जो आने वाले समय में राजधानी के रेल संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा।


करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह नया टर्मिनल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां कुल 5 प्लेटफॉर्म होंगे, जहां से 80 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों में प्रतिदिन करीब 50 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इसका उद्देश्य पटना जंक्शन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और संचालन को अधिक सहज बनाना है।
हार्डिंग पार्क टर्मिनल को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर, सड़क से सीधा कनेक्शन, बड़ा पार्किंग क्षेत्र और अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी के माध्यम से प्लेटफॉर्म तक पहुंच की सुविधा होगी। इससे प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन और भी सुगम होगा।
स्टेशन परिसर को मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्री मेट्रो, ऑटो, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तक आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए टर्मिनल को आर ब्लॉक फ्लाईओवर गोलंबर से सीधे जोड़े जाने की योजना है। पुल निर्माण निगम के साथ इस संबंध में बातचीत जारी है।
इस टर्मिनल के निर्माण से कंकड़बाग, कदमकुआं, सचिवालय और मीठापुर जैसे इलाकों से आने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। फ्लाईओवर के माध्यम से वे जाम और ट्रैफिक की समस्या से बचते हुए सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है, और इसे अगले 18 महीनों में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। भविष्य में यहां से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की भी योजना है, जिससे पटना जंक्शन का दबाव और अधिक कम होगा।
रेलवे के इस कदम से न केवल यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि पटना शहर को एक आधुनिक और सुसज्जित रेल हब भी मिलेगा। हार्डिंग पार्क टर्मिनल आने वाले वर्षों में राजधानी के रेल नक्शे को पूरी तरह से बदल देगा।

More From Author

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, राजस्व संग्रहण एवं म्यूटेशन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

आरपीसीएयू में शासन-व्यवस्था पर संकट: वाइस-चांसलर पर मनमाने ढंग से अधिकारों के इस्तेमाल का आरोप, डॉ. डी.एन. सिंह ने विज़िटर को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, बैठकें ठप और नियुक्तियों पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:55 am, Nov 7, 2026
temperature icon 21°C
Smoky haze
Humidity: 59 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5.7 km
Sunrise: 6:01 am
Sunset: 5:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 2% 4 mph 52% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 4 mph 40% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 41% 1012 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 5 mph 55% 1013 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 5% 4 mph 66% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/19°°C 0 mm 7% 4 mph 71% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 5% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm