समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के बिथान प्रखंड अंतर्गत करांची पंचायत के पूर्व मुखिया रामजीवन यादव का पटना में गाड़ी से ठोकर लगने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनके पार्थिव शरीर को आज सिरसिया स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने उनके शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक ने रामजीवन यादव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे एक लोकप्रिय समाजसेवी, गरीबों के मददगार और कर्मठ मुखिया थे, जिन्हें लोग सदैव याद रखेंगे।

