पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो: महिलाओं ने उतारी आरती, गुरु के दरबार में टेका मत्था

पटना, 3 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार की राजधानी पटना रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो का गवाह बनी। दिनकर चौक से शुरू होकर यह रोड शो उद्योग भवन तक लगभग 40 मिनट तक चला। इस दौरान सड़कों पर ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे। रोड शो के जरिए प्रधानमंत्री ने पटना समेत आसपास की 14 विधानसभा सीटों पर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई और वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका गया।


रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं दिखे, जबकि उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद थे। बीजेपी नेताओं के हाथों में ‘कमल का निशान’ था और कार्यकर्ता जयघोष कर उत्साह बढ़ा रहे थे।


सबसे खास नजारा तब देखने को मिला जब सड़कों और बालकनियों से महिलाओं ने पीएम मोदी की आरती उतारी। पीएम ने मुस्कराते हुए हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “यह अविश्वसनीय दृश्य था। महिलाओं ने आरती उतारी, यह हम सभी के लिए भावुक क्षण था।”
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि इस जनसमर्थन से साबित होता है कि पीएम मोदी आज भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज का रोड शो ऐतिहासिक था। लोगों का जोश बता रहा है कि बिहार की जनता पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है और एनडीए सरकार को फिर से मौका देगी। बिहार अब दोबारा जंगलराज नहीं देखना चाहता।”
रोड शो के बाद पीएम मोदी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने *गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सरोपा और कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और गुरु परंपरा के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

More From Author

भाकपा माले का जनसंपर्क अभियान तेज, महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, जस्टिस सूर्यकांत बोले — “अब कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंभीर रूप ले लेगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:20 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 999 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 37% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm