पटना से सटे दानापुर में तेज रफ्तार थार का कहर: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंदा, एक की मौत

पटना, 08 जनवरी (पटना डेस्क) पटना से सटे दानापुर इलाके में बुधवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेकाबू थार गाड़ी ने राह चलते आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस के अनुसार यह घटना गोला रोड की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि थार चालक नशे में धुत था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर भागने के दौरान सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को आग के हवाले कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

More From Author

बिहार पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, परिसीमन पर ब्रेक, आरक्षण से बदलेगा सियासी खेल

नीतीश कुमार का बड़ा फरमान: अफसर अब दफ्तर से नहीं होंगे गायब, हफ्ते में दो दिन जनता दरबार अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:47 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm