नई दिल्ली, 28 सितम्बर (अशोक “अश्क”) रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में उस समय बड़ा बदलाव देखने को मिला जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अचानक शो छोड़ने का फैसला कर लिया। पवन ने अपने बाहर जाने की वजह चुनावी प्रतिबद्धताओं और निजी कारणों को बताया है। उनके इस फैसले ने शो के माहौल को एकदम से बदल दिया, खासकर उन प्रतियोगियों के लिए जो उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। सह-प्रतियोगी धनश्री वर्मा उनके जाने से भावुक हो गईं और कैमरे के सामने रोती भी नजर आईं।

पवन सिंह ने जाते-जाते यह स्पष्ट किया कि वे कभी शो के नियमित प्रतियोगी नहीं थे, बल्कि कुछ समय के लिए ही इसमें शामिल हुए थे। उनकी इस घोषणा ने शो में तनाव और हलचल बढ़ा दी है।
पवन के शो छोड़ते ही मेकर्स ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाया और सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी को वाइल्ड कार्ड के रूप में शो में एंट्री दिलाई। मनीषा इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आ चुकी हैं और अपनी बोल्ड पर्सनालिटी, स्पष्ट वक्तव्य और संवाद कौशल के लिए जानी जाती हैं। उनकी मौजूदगी शो के पॉवर डायनामिक्स को पूरी तरह से बदल सकती है।
मनीषा की एंट्री से जहां शो में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा, वहीं दर्शकों की दिलचस्पी भी फिर से जाग सकती है। माना जा रहा है कि उनकी उपस्थिति पुराने गठजोड़ों को तोड़ सकती है और नई रणनीतियों को जन्म दे सकती है।
अब देखना यह होगा कि मनीषा कितनी जल्दी बाकी प्रतियोगियों के साथ तालमेल बिठा पाती हैं और क्या वह पवन सिंह की कमी को भर पाएंगी। एक बात तय है — शो अब पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक हो गया है।

