पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में धमाका, 12 घायल – एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ विस्फोट

नई दिल्ली, 04 नवम्बर (अशोक “अश्क”) इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की इमारत में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि यह विस्फोट बेसमेंट में स्थित कैंटीन में गैस सिलेंडर फटने से हुआ, लेकिन बाद में स्थानीय मीडिया ने बताया कि धमाका एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ था।


एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के अनुसार, सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह विस्फोट इमारत के सेंट्रल एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में कार्य के दौरान हुआ। अचानक हुए धमाके से पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई। झटके इतने तेज थे कि पूरी इमारत हिल उठी, जिसके बाद वकील, जजों के स्टाफ और अन्य कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए। रिपोर्टों के मुताबिक, कोर्ट नंबर 6 को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। धमाके के वक्त न्यायमूर्ति अली बाकर नजफी और न्यायमूर्ति शाहजाद मलिक वहां सुनवाई कर रहे थे, हालांकि दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि घायल अधिकांश लोग एयर कंडीशनर सिस्टम की मरम्मत के कार्य में लगे तकनीकी कर्मचारी थे। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक तकनीशियन के शरीर का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है।
इस्लामाबाद के आईजीपी अली नासिर रिजवी ने मीडिया को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की कैंटीन में पिछले कई दिनों से गैस लीक की समस्या थी। उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह गैस विस्फोट था, जो एसी मरम्मत के दौरान हुआ।” फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

More From Author

राजद ने ललन सिंह के बयान पर साधा निशाना, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

योगी आदित्यनाथ का बड़ा वादा: बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मोहिउद्दीन नगर का नाम होगा ‘मोहन नगर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:59 pm, Aug 15, 2026
temperature icon 36°C
Cloudy
Humidity: 47 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 9 mph 45% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0.01 mm 8% 8 mph 59% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.22 mm 25% 8 mph 65% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.06 mm 13% 8 mph 72% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 66% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 4% 12 mph 50% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0.01 mm 9% 12 mph 46% 999 mb 0 cm