पानी को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, ताजपुर नगर परिषद कार्यालय पर जमकर हंगामा

समस्तीपुर, 09 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 27 ब्रह्मस्थान में सबमर्सिबल बीते एक महीने से खराब रहने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी की किल्लत से जूझ रही वार्ड की महिलाएं मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से उनका आक्रोश भड़क उठा।

नाराज महिलाओं ने कार्यालय के समक्ष खड़े होकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।सूचना मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता दीपक यादव और वार्ड पार्षद अशोक राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कराई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दो दिनों के भीतर सबमर्सिबल को ठीक कर या नया सबमर्सिबल लगाकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

इस दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो 12 फरवरी को भाकपा माले के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अनीता कुमारी, मीरा कुमारी, अनूपी कुमारी, भोली देवी, रीना देवी, पुनम देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

More From Author

डिजिटल युग में बढ़ते कदम: बक्सर में जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

ताजपुर में दफ्तर-दफ्तर गूंजा आंदोलन, मांगे नहीं मानीं तो तेज होगा संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:31 pm, Mar 27, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 58 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 27 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 9 mph 21% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.09 mm 78% 9 mph 36% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 23% 3 mph 43% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1002 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 13 mph 16% 1000 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1002 mb 0 cm