समस्तीपुर, 4सितम्बर ( दीपक कुमार) समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपमानजनक भाषा में टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जहां कोल्ड स्टोरेज चौक पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यातायात पूरी तरह से ठप रहा, जिससे स्कूल, ऑफिस और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मां जैसी पवित्र शख्सियत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

