चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री, समस्तीपुर में बड़ा हादसा: दाहिना पैर कटा, अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर, 4 सितम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर जंक्शन पर बुधवार दिनांक 3 सितंबर 2025 को एक गंभीर रेल हादसा हो गया, जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल अजीत कुमार ने इस घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी।


घटना गाड़ी संख्या 15553 की थी, जो प्लेटफार्म नंबर 5 पर थी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीटी ऑफिस, स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचित किया गया। डॉक्टर को तत्काल बुलवाया गया और RPF कांस्टेबल अजीत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार के सहयोग से घायल व्यक्ति को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान जीवन कुमार चौधरी (उम्र 50 वर्ष), पिता स्व. समून चौधरी, ग्राम नेहरा, वार्ड संख्या 12, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा निवासी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़े और उनका दाहिना पैर ट्रेन की चपेट में आ गया। उनका मोबाइल नंबर 7970766188 पर परिजनों से संपर्क किया गया और सदर अस्पताल समस्तीपुर आने को कहा गया।
घायल को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस से जीआरपी स्टाफ की निगरानी में सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर की गई पूरी कार्रवाई का फोटो व वीडियो संलग्न किया गया है।

More From Author

एनसीसी चयन शिविर में 54 कैडेट्स का हुआ चयन, प्राचार्य ने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

पीएम की मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद, ताजपुर में कोल्ड स्टोरेज चौक पर लगा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:05 am, Jun 22, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 4% 5 mph 58% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 2 mph 41% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0.27 mm 20% 4 mph 28% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.01 mm 5% 5 mph 30% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.1 mm 12% 9 mph 35% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 7% 13 mph 48% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 9 mph 60% 998 mb 0 cm