समस्तीपुर, 11 सितम्बर (राजेश झा) मुफस्सिल इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने सरायरंजन थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान पुलिस इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने सभी फाइलों को बारीकी से जांच करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने दर्ज की गई सभी प्राथमिकी पर थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी निरीक्षण किया।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए संपूर्ण क्षेत्र में संवेदनशील , अति संवेदनशील आदि मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर चिन्हित करते हुए सूची अपडेट कर मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया । शांति पूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उन पर निषेधाज्ञा जारी करने का आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर एसआई रविकांत कुमार रवि, एसआई केडी प्रसाद यादव, एसआई आनंद कुमार सिंह, एसआई कंचन कुमारी एवं एएसआई धनंजय झा सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।
















