
पूर्णिया, 13 फरवरी (राजेश कुमार झा) आज सुबह पूर्णिया के जिला जज के ईमेल पर किसी अनजान शख्स ने धमकी दी.ईमेल पर उस अनजान शख्स ने सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी.जिसको लेकर पूरा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मूड में आ गया है.पूर्णिया पुलिस ने सिविल कोर्ट को चारों तरफ से घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे पर तलाशी कर रही है.

सिविल कोर्ट की तरफ जाने वाले सभी मार्ग को जांच होने तक आवाजाही को बंद किया गया है.हालांकि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत खुद मॉनिटरिंग कर रही है.बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि आज सुबह जिला जज के ईमेल पर किसी अनजान व्यक्ति ने ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी है.जिसको लेकर सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है.

अभी हमलोग ये पता कर रहे है कि ये ईमेल कहां से आया है और किसने भेजा है.सिविल कोर्ट के चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है.बताते चलें कि ये बम से उड़ाने की धमकी मामले में बिहार के कई न्यायालय को इस तरह का ईमेल भेजा गया है.जिसको देखते हुए सभी न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

