पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा समेत चार पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बहू और बेटी के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अकील अख्तर की 16 अक्टूबर को पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 स्थित आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।


पुलिस को अकील अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला था। उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मौत को ओवरडोज़ से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में सामने आए एक वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया।
27 अगस्त को रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता का उनकी पत्नी से अवैध संबंध था और पूरा परिवार उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा था। अकील ने मां रजिया सुल्ताना और बहन को भी इस साजिश में शामिल बताया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है और इसी आधार पर 20 अक्टूबर को पंचकूला के एमडीसी पुलिस स्टेशन में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में पूर्व डीजीपी मुस्तफा, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन को आरोपी बनाया गया है।
अकील अख्तर पेशे से वकील थे और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार ने इसे नशीली दवा के अधिक सेवन का मामला बताया, लेकिन वायरल वीडियो के बाद शक गहराता चला गया।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब जांच में यह देखा जा रहा है कि अकील की मौत प्राकृतिक थी, आत्महत्या थी या वास्तव में यह एक सोची-समझी हत्या थी।
पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा 2021 में पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना मलेरकोटला से तीन बार विधायक रह चुकी हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रही हैं।
यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर गंभीर बहस का विषय बन चुका है।

More From Author

पुतिन-ट्रंप शिखर वार्ता से पहले लावरोव-रुबियो बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, यूक्रेन संकट पर बनी गहरी दरार

बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर में CAPF संग डीएम ने की समीक्षा बैठक, शांतिपूर्ण मतदान और PM की सभा को लेकर दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:39 am, Aug 8, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 16 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 70%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 12% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.09 mm 16% 14 mph 52% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 12% 9 mph 55% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 9% 11 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 14% 10 mph 73% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 10% 8 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 7% 11 mph 50% 1001 mb 0 cm