प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को तीन नई ट्रेनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, पूर्वी भारत को मिलेगी बड़ी सौगात

पूर्णिया, 12 सितम्बर (अशोक “अश्क”) पूर्वी भारत के रेल नेटवर्क को मजबूती देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल माध्यम से तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें दो अमृत भारत ट्रेनें और एक वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।


रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिन ट्रेनों का उद्घाटन होगा, वे हैं –

  1. जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन
  2. सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत ट्रेन
  3. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
    इसके अलावा, कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी इसी दिन उद्घाटन किया जाएगा।
    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि तीनों उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। ये ट्रेनें यात्रियों को उत्तर और दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्व और पश्चिम भारत से जोड़ेंगी, जिससे न केवल दूरी घटेगी बल्कि समय की भी बचत होगी।

अमृत भारत ट्रेनें – यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन (06602)
15 सितंबर को जोगबनी से 15:30 बजे प्रस्थान
फारबिसगंज, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, जबलपुर, नागपुर होते हुए 18 सितंबर को 07:20 बजे ईरोड पहुंचेगी
सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (05531) 15 सितंबर को सहरसा से 15:30 बजे प्रस्थान
सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर होते हुए 17 सितंबर को 02:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी**
अमृत भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं, आरामदायक सीटों और बेहतर संचालन के साथ नए युग की ट्रेनों के रूप में देखी जा रही हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस – बिहार के लिए गौरव का क्षण
जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (02631)
फारबिसगंज से 15:30 बजे रवाना होगी
अररिया कोर्ट, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, हाजीपुर होते हुए रात 23:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें तेज रफ्तार, स्वदेशी तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं। इस नई ट्रेन से सीमांचल और कोसी क्षेत्र को राजधानी पटना से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।
पूर्वी भारत के विकास को रफ्तार
इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा।
रेलवे का यह कदम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’की भावना को मजबूत करने वाला साबित होगा, जहां देश के कोने-कोने को रेल के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

More From Author

डॉ० प्रेम कुमार, माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार सरकार, पटना की अध्यक्षता में विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कोशी प्रमंडल, सहरसा के जिला अतिथि गृह स्थित सभागार में संपन्न हुई।

PM मोदी के मणिपुर दौरे से पहले BJP को झटका, उखरुल जिले में 43 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:08 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 33°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 10% 11 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 10 mph 64% 1000 mb 0 cm