प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: कहा बदलाव चाहती है बिहार की जनता, मोदी, राहुल और तेजस्वी हुए एक्सपायरी दवा

समस्तीपुर, 17 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी और तीखी होती जा रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है।

पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें “एक्सपायरी दवा” करार दिया। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति में पहली बार नेताओं को यह डर सता रहा है कि अगर वे जनता के बीच नहीं जाएंगे, तो जनता उन्हें वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि मोदी, राहुल और तेजस्वी जैसे नेता अब बिहार की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। “ये नेता एक्सपायरी दवा की तरह हैं, जो न तो बेरोजगारी मिटा सकते हैं और न ही भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकते हैं।” प्रशांत किशोर के इस बयान से साफ है कि वे खुद को बिहार की राजनीति में विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं। पीके ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के असली मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और यह साबित करेगी कि बिहार बदलाव के लिए तैयार है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर इसी साल नवंबर में चुनाव होना है। राज्य की राजनीति में मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक के बीच माना जा रहा है, लेकिन पीके की जन सुराज पार्टी भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। ऐसे में उनके इस बयान ने सियासी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है।

More From Author

जिले में निगरानी टीमों का प्रशिक्षण संपन्न : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिया गया खास प्रशिक्षण

संगठन की मजबूती और सहयोगी दलों से समन्वय पर फोकस होगा अमित शाह का दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:22 am, Aug 10, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 72 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 86%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.24 mm 29% 11 mph 72% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 10% 14 mph 63% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 12% 13 mph 63% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 11 mph 67% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 6% 7 mph 68% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.19 mm 22% 6 mph 73% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm